• Breaking News

    जौनपुर, अहिप व राबद ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री तरुण शुक्ल के पैतृक आवास हरबसपुर पर विजयदशमी को शस्त्र पूजन किया गया। 

    इस मौके पर उपस्थित जन को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि आज अनीति पर नीति की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। प्रत्येक व्यक्ति अपने व्यक्तित्व से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करें और प्रभु राम के आदर्श एवं आचरण को शिरोधार्य कर संसार में अनिति, व्यभिचार, कपट, छल-प्रपंच जो देश में अपना जाल बनाता जा रहा है, उसे जड़ से समाप्त करना है। यह तभी संभव है जब भारतवर्ष का प्रत्येक व्यक्ति स्वयं में प्रभु श्रीराम जैसा आदर्श स्थापित करें तथा जिस तरह से शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध किया, उसी तरह आसुरी प्रवृत्तियों का संहार करें। 

    श्री शुक्ल बताया कि शास्त्र से व्यक्ति के चरित्र व संस्कार का जन्म होता है और शक्ति का द्योतक शस्त्र जिससे शास्त्र की सुरक्षा की जाती है, इसलिए शास्त्र की रक्षा के लिए शक्ति अर्थात शस्त्र का पूजन सर्वदा सार्थक है। इसी क्रम में प्रांतीय महामंत्री ने देश के नौजवानों का आह्वान किया कि राष्ट्र के अस्मिता की सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल के युवाओं की प्रेरणास्त्रोत श्री हनुमान जी महराज है। 

    इस अवसर पर डा. अजय दुबे प्रवक्ता टीडीपीजी बीएड विभाग/संरक्षक अखिल विद्यार्थी परिषद, चंद्र प्रकाश तिवारी उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, रमेश मिश्र उपाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, मनोज मिश्र उपाध्यक्ष अहिप, अरविंद विश्वकर्मा विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, विनय मौर्य एडवोकेट हिंदू एडवोकेट फोरम, संतोष त्रिपाठी विभाग संयोजक प्रज्ञा भारती, डा. ब्रम्हमेश शुक्ल, जितेन्द्र तिवारी, डीबीएस इंटर कालेज के प्रिंसिपल सुनील विश्वकर्मा, कुंवर दुबे अहिप सहित जनपद के तमाम लोग उपस्थित रहे।

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad