जौनपुर। मां दुर्गा के जयकारे के साथ प्रतिमाएं विसर्जित | #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। समस्त मां दुर्गा पूजन समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि 2020 के मां दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन मां दुर्गा प्रतिमाओं को आदि गंगा गोमती के पावन तट पर बनाए गए शक्ति कुंड में विसर्जन के साथ बहुत ही शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ।

कोविड की गाइडलाइन के अनुसार प्रतिमाएं सोमवार की सुबह से ही अनुशासन के साथ महासमिति के दिशा निर्देशों को मानते हुए शक्ति कुंड में सायंकाल तक विसर्जित की गयी। डीएम डीके सिंह, एसपी राजकरन नैय्यर ने विसर्जन घाट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा की दृष्टि से हर चौराहे एवं मुख्य मार्गों पर चक्रमण करते हुए अपने उत्तरदायित्व का पूर्ण निर्वहन किया। संचालन उपाध्यक्ष अनिल अस्थाना एवं पूरी विसर्जन यात्रा का ऑब्जरवेशन मनीष देव के द्वारा लगातार किया जाता रहा।
मुंगराबादशाहपुर : स्थानीय क्षेत्र के ग्राम उकनी में स्थित श्रीदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष कपिलमुनि, महामन्त्री दीपक शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू सहित अन्य लोगों द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन कर प्रतिमा विसर्जन कार्य का शुभारम्भ किया। विसर्जन सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होकर देर शाम तक चलता रहा। विसर्जन स्थल पर कस्बा प्रभारी नन्द किशोर शुक्ला, सतहरिया चौकी प्रभारी बृजेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।