• Breaking News

    जौनपुर। मोबाइल लूटने के लिए युवक को गोली मारकर उतारा था मौत के घाट | #JaunpurUpdateNews

     Jaunpur Update News

    जौनपुर। जिले की पुलिस ने सरायख्वाजा में युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले से पर्दा उठा लिया। आरोपियों ने युवक को मोबाइल छीनने फिर पकड़े जाने के डर से गोली मारी थी। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 

    एसपी राजकरन नय्यर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 244/20 धारा 302/394/411 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा मय फोर्स व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पतहना मोड़ पर गाढा बन्दी कर दो अभियुक्तों सोनू यादव पुत्र दयानन्द यादव व सुजीत यादव पुत्र कन्हैया लाल यादव निवासीगण ग्राम जमीनपकडी थाना सरायख्वाजा को हिरो होण्डा पैशन प्लस मोटरसाइकिल UP 62 M 5095 के सा​थ गिरफ्तार कर लिया। 


    अभियुक्तों की तलाशी के दौरान सोनू यादव के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर व 3 जिन्दा कारतूस 32 बोर तथा सुजीत यादव के कब्जे से एक देशी तमन्चा व एक सैमसंग टच स्क्रिन मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान अभियुक्त सोनू यादव ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 244/20 धारा 302 भादवि की घटना को कारित करना स्वीकार करते हुये बताया कि दिनांक 18 अक्टूबर को मैं सुजीत यादव के साथ अपनी बाइक हीरोहोण्डा पैशन प्लस से गभीरन से घर लौट रहा था। 

    बाइक सुजीत यादव चला रहा था मैं पीछे बैठा था शाम 18.45 बजे के करीब जंगीपुरकला रेलवे क्रासिंग के आगे पहुंचे की सड़क पर खडा होकर रूपेश कश्यप मोबाइल देख रहा था हम दोनों की नियत खराब हो गयी। बाइक से हम लोग थोडा आगे बढ़ गये आगे से गाडी घुमाकर वापस आये व सड़क पर खड़ा होकर मोबाइल देख रहे रूपेश कश्यप से मैंने मोबाईल छिन लिया। 

    तब तक वह मेरा हाथ पक़ड लिया। पकड़े जाने के डर से हड़बडाहट में डराने धमकाने के लिये अपने पास लिये पिस्टल से उसके पैर पर गोली मार दिया जिससे वह गिर गया और हम लोग बाइक से नहर की पटरी पकड़ कर गडैला की तरफ भाग गये थे। बरामद पिस्टल से ही मैंने गोली चलायी थी तथा सुजीत के पास से बरामद सैमसंग टच स्क्रिन मोबाइल मृतक रूपेश कश्यप की ही है, जिसे हम लोग गोली मारने के बाद ले लिये थे। 

    गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य, निरीक्षक योगेन्द्र यादव प्रभारी एसओजी टीम, उनि रोहित कुमार मिश्र चौकी प्रभारी सिकारपुर थाना सरायख्वाजा, उनि राजेश कुमार सिंह थाना सरायख्वाजा, हे.का. रामकृत यादव, साइबर सेल के OP जायसवाल, का. जयदेव, का. शैलेश यादव, का. सुशील सिंह, का. जयशील तिवारी, का. राजन सिंह, का. अमित सिंह, का. श्वेत प्रकाश सिंह सर्विलांस एवं एसओजी जौनपुर, हे0.का0 परशुराम, का0 दिनेश कुमार मौर्या, का0 रविन्द्र कुमार गुप्ता, का0 अरूण कुमार चौहान शामिल रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad