• Breaking News

    जौनपुर। मदरसों के विकास के लिए हरसंभव मदद : ज्ञानप्रकाश सिंह | #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। जनपदीय मदरसा शिक्षक सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन मदरसा रफ़ीकुल इस्लाम गौराबादशाहपुर में मंगलवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जौनपुर के प्रख्यात समाजसेवी और उद्योगपति ज्ञान प्रकाश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मा० शि० संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रमेश सिंह ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को विशिष्टता प्रदान की।


    सभी वक्ताओं द्वारा एक ओर जहाँ ज्ञान प्रकाश सिंह के सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें जनपद का सच्चा सपूत बताया गया वहीं दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा और शिक्षकों के हितों के लिए पिछले 25वर्षों से संघर्ष के पर्याय बने हुए मा० शि० संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से रमेश सिंह के जुझारू तेवर का इस्तकबाल करते हुए मदरसा के शिक्षक साथियों /मौलाना बन्धुओं से अपील किया कि वे रमेश सिंह को अपने वोटों के माध्यम से सदन में भेजकर मदरसों और उनके शिक्षकों के हितों को सुरक्षित रखने का प्रयास करें।

    सभी वक्ताओं ने एक स्वर से शिक्षक संगठनों की राजनीति को राजनीतिक दलों के चंगुल से बचाए रखने के लिए किसी भी पार्टी के अथवा उनके समर्थित प्रत्याशियों को हरगिज़ वोट न देने की अपील के साथ ही जनपद के सभी मदरसों की ओर से आगामी विधान परिषद चुनाव हेतु रमेश सिंह को अपना समर्थन और वोट देने का वादा भी किया।

    आयोजक मदरसे के प्रबन्धक इनामुल्लाह अन्सारी, अध्यक्ष मदरसा-हाजी जमीर साहब, प्रधानाचार्य-मुमताज अहमद कासमी, सहित हाजी परवेज, मास्टर राहिल अहमद, मास्टर हाशिम, जैद सिद्दीकी, आसिफ नेता, तौफ़ीक़, शमा अफरोज सहित विभिन्न मदरसों के सैकड़ों मुदर्रिस भी मौजूद रहे।

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad