जौनपुर, दुष्कर्म की बाढ़ से बदनामी झेल रही भाजपा ने अपना मिशन शक्तिः पवन पाण्डेय व बाबा दुबे | #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पवन पाडेय और पूर्व विधायक ओम प्रकाश दूबे बाबा शनिवार को कलेक्टेªट के पास स्थित एक रेस्टोरेंट मे प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार में बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ आने से भाजपा सरकार की बदनामी देश-विदेश तक होने लगी तो ‘मिशन शक्ति’ के नाम पर मुख्यमंत्री जी ने भ्रामक प्रचार का एक और इश्तेहार पेश कर दिया है।
वैसे हर बेटी को यह जानने का इंतजार है कि एण्टी रोमियो स्क्वाड को मुख्यमंत्री ने कहां छिपा दिया है? वैसे भी समाजवादी सरकार ने 1090 को नारी शक्ति की सुरक्षा का कवच बनाया था। भाजपा ने उसको निष्प्रभावी बना दिया। 108 सेवा समाजवादियों द्वारा दी गई संजीवनी थी जिसके विस्तार को रोक दिया गया।
यूपी डायल 100 का नाम 112 रखकर कौन सा कमाल कर दिया? नेताद्वय ने कहा कि बंद हो चुकी 181 में कार्यरत महिलाओं को आज भी वेतन के लिए गुहार लगानी पड़ रही है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरूआत समाजवादी सरकार में ही हो गई थी। साढ़े 3 साल में भी भाजपा इसे पूरा नहीं कर पाई है जबकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे दो वर्ष से कम समय में ही बनायी गई थी। लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमती रिवर फ्रंट जैसे आकर्षक स्थलों का निर्माण समाजवादी सरकार ने किया था, ताकि जनता को स्वास्थ्यप्रद, वातावरण मिल सके।
खेलकूद प्रेमियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम भी समाजवादी सरकार की देन है। भाजपा सरकार ने आते ही अपनी नकारात्मक सोच के साथ विकास कार्यों के विध्वंस का रास्ता अपना लिया। जनता भाजपा को उसके कामों का सही जवाब जरूर देगी मल्हनी उपचुनाव समाज का हर वर्ग समाजवादी पार्टी को वोट करने जा रहा है।
भाजपा सरकार चाहे जितनी भी ताकत किसी भी प्रकार का लगाकर देख ले, जनता ने पूरा मन बनाकर बैठी है जो कह रही है कि नहीं चाहिए भाजपा सरकार। फिर से लायेंगे अखिलेश सरकार। इस अवसर पर राहुल त्रिपाठी, मोनू दूबे, सुजीत पाडेय, मायाकांन्त यादव, दीपक यादव, वीरू यादव, लकी यादव, पिंकू यादव, संजय यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।