• Breaking News

    जौनपुर। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टॉप शॉप का हुआ भव्य उद्घाटन।#JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News 
    जौनपुर। नगर के तारापुर कालोनी के सेक्टर नम्बर 5 के निकट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टॉप शॉप का उद्घाटन प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता नीरज श्रीवास्तव के माता-पिता श्रीमती मीरा श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कलेक्ट्रेट बांके लाल श्रीवास्तव और बड़े पिता छोटे लाल श्रीवास्तव ने गुरूवार को पूरे विधि-विधान से किया।



    इस मौके पर अतिथियों का स्वागत करते हुए अधिष्ठाता श्री श्रीवास्तव ने बताया कि यह महानगरों का कान्सेप्ट है। जिले की कालोनियों में इस तरह का यह पहला शॉप है जहां पर जरूरत के सभी सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध मिलेंगे। उन्होंने बताया कि कालोनी के लोगों को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए हमने पूरी तैयारी कर रखी है।


    एक ही छत के नीचे ग्रासरी के सभी सामान मिलेंगे। हमारे यहां आने वाले ग्राहकों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। आने वाले समय में और भी सुविधाएं बढ़ायी जाएंगी। वहीं कालोनी के लोगों ने भी इस तरह की सुविधा को अपने नजदीक पाकर खूब तारीफ कही। 

    उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधा हमारी कालोनी में मिल रही है। हम यह कह सकते हैं कि जौनपुर के किसी भी कालोनी में इस तरह की सुविधा अभी तक नहीं थी। यहां पर जो एक बार आएगा तो फिर कहीं और जाने की नहीं सोच सकता। निश्चित रूप से नीरज श्रीवास्तव व उनकी टीम ने पूरी कालोनीवासियों का दिल जीतने का काम किया है। श्री श्रीवास्तव ने कालोनी के साथ आस-पास के मोहल्ले के नागरिकों से भी अपने प्रतिष्ठान पर आने का निवेदन किया है। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad