• Breaking News

    जौनपुर | प्रदेश सरकार के दबाव में काम कर रहा है निर्वाचन आयोग : रमेश सिंह | #JaunpurUpdateNews

     जौनपुर। यदि कोरोना संकट के दौरान ही महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए विधान परिषद की रिक्त सीटों पर चुनाव हो सकता है, राज्यसभा में बहुमत के लिए रिक्त सीटों पर चुनाव हो सकता है, बिहार विधान सभा के आम चुनाव एवं विधान परिषद की रिक्त सीटों पर चुनाव हो सकता है और यहाँ तक कि उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा की रिक्त सीटों पर उप चुनाव हो सकता है तो फिर निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में रिक्त स्नातक खंड की 05 एवं शिक्षक निर्वाचन खंड की 06 सीटों का चुनाव क्यों नहीं कराया जा सकता है? प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि निर्वाचन आयोग प्रदेश सरकार के दबाव में काम कर रहा है। 






    यह बातें कहते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रमेश सिंह ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखकर यह मांग की है कि 06 मई 2020 से ही रिक्त हुई विधान परिषद की स्नातक खंड की 05 एवं शिक्षक निर्वाचन खंड की 06 कुल 11 सीटों पर अविलम्ब चुनाव कराया जाय क्योंकि निर्वाचन की सारी तैयारियां/औपचारिकताएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।

    रमेश सिंह ने यह भी कहा है कि ऐसे समय में जबकि प्रदेश में विधान सभाओं के उपचुनाव आम जनता द्वारा कोरोना संकट के दौरान ही सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए, कराने का निर्णय निर्वाचन आयोग द्वारा लेते हुए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया चुका है तब कोरोना संकट का बहाना बनाकर विधान परिषद की रिक्त सीटों पर चुनाव को लटकाए रखना, निश्चित रूप से मतदाताओं के बीच निर्वाचन आयोग की साख  पर बट्टा लगा देता है। ऐसी स्थिति में आम जनता और मतदाताओं के बीच निर्वाचन आयोग की साख और विश्वसनीयता बनी रहे, इसके लिए निश्चित रूप से निर्वाचन आयोग को विधान परिषद की रिक्त सीटों पर अविलम्ब चुनाव कार्यक्रम घोषित कर देना चाहिए।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad