जौनपुर। मूर्ति विर्सजन की व्यवस्था में जुटा प्रशासन | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु गड्ढे की व्यवस्था करने में प्रशासन कमर कसकर तैयारी में जुट गया है।
उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह व क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने शुक्रवार को दिन में क्षेत्र के उकनी गाँव में बने श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। बता दें कि क्षेत्र पंचायत और नगर नगर पालिका परिषद के सहयोग से क्षेत्र के उकनी गाँव मे प्रशासन द्वारा विसर्जन कुण्ड का निर्माण कराया गया है।
निरीक्षण के दौरान मूर्ति विसर्जन में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा विसर्जन स्थल पर व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही विसर्जन कुण्ड के किनारे पर महासमिति के अध्यक्ष कपिलमुनि ने अधिकारियों से ढलान बनाने का सुझाव दिया जिससे विसर्जित करने में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।