जौनपुर। कांग्रेस ने बूथ स्तर पर चुनाव जीतने पर विस्तार से की चर्चा | #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय जौनपुर पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक की गई। बैठक में मल्हनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई एवं मल्हनी विधानसभा में बूथ स्तर पर चुनाव जीतने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मकसूद खान व सचिव सरिता पटेल उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि मल्हनी का उपचुनाव जीतना कांग्रेस पार्टी की मुख्य रणनीति का हिस्सा है और हम कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी और अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में विधानसभा उपचुनाव मजबूती से लड़ने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर लालजीत चौहान, विनय सिंह, रोहित सिंह, प्रमोद मिश्रा, संजय तिवारी, ज्ञानेश सिंह, सत्यवीर सिंह, सूरज सिंह, राजन तिवारी, आरिफ खान, नंदलाल गौतम, तालुकदार दूबे, चित्रलेखा सिंह, पंकज सोनकर, विशाल सिंह हुकुम, राकेश मिश्रा, नेसार इलाही, मुकेश पाण्डेय, इकबाल खां आदि उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।