जौनपुर, धनुष टूटते ही श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पण्डाल #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के बभनौटी मोहल्ले में चल रही श्री साधू महाराज की रामलीला में मिथिला नरेश राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर के दौरान प्रभु श्रीराम द्वारा भगवान शिव जी के धनुष के टूटते ही समूचा पंडाल श्रीराम के जयघोष से गूँज उठा।
बताते हैं कि नगर के बभनौटी निवासी ख्यातिलब्ध संगीतकार यज्ञ नारायण साधू महाराज द्वारा इस रामलीला का शुभारम्भ वर्ष 1956 में किया गया था। तब से लेकर वर्तमान समय तक लगातार इस रामलीला का मंचन होता चला आ रहा है। साधू महाराज के निधन के पश्चात यह परम्परा उनके परिवार के भागवत प्रसाद त्रिपाठी द्वारा संभाली गयी जो निर्वाध रूप से जारी है।
यह रामलीला शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से प्रारम्भ होकर पंचमी तिथि को धनुष यज्ञ महोत्सव के साथ धूमधाम से सम्पन्न होती है। उक्त रामलीला को सम्पन्न कराने में रवीन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी आदि ने सहयोग किया।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।