• Breaking News

    जौनपुर। भाजपा नगर इकाई ने उपमुख्यमंत्री को भेजा पत्र, शाहगंज में बाईपास का किया मांग। #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News
    जौनपुर।
    भारतीय जनता पार्टी के शाहगंज नगर इकाई ने सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र भेजकर नगर में बाईपास निर्माण की अपील किया है। उनके अनुसार दुद्धी-लुम्बिनी राज्यमार्ग संख्या 5 को अयोध्या से मिर्जापुर वाया शाहगंज को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135-ए किए जाने की प्रकाशित खबर को संज्ञान लेते हुए भाजपा नगर इकाई द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया कि पूर्व में हुए चौड़ीकरण के नाम पर मुख्य मार्ग पर लोगों के मकान व दुकान टूटने से लोग अभी तक उबर नहीं पाए हैं। साथ ही कहा गया कि नगर पालिका क्षेत्र में 26 हजार की आबादी वाले नगर में पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी के अलावा क्षेत्र का व्यापार में खासी भूमिका है जिससे सरकार को टैक्स के रुप में भारी राजस्व मिलता है।


    भाजपा नगर इकाई ने भेजे गए अपने पत्र में लिखा गया कि पार्टी की क्षेत्र में मजबूती भी है। उन्होंने डिप्टी सीएम से निकलने वाले हाईवे पर शाहगंज में बाईपास बनाकर मुख्य मार्ग के रहवासियों और व्यापारियों को राहत देने की अपील किया है।

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad