• Breaking News

    जौनपुर। चुनाव फतह करने को होंगे तहसील सम्मेलन : रमेश सिंह | #JaunpurUpdateNews

     जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर की एक बैठक डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्रामोदय इण्टर कालेज गौराबादशाहपुर में हुई। विभिन्न शिक्षक समस्याओं और आगामी विधान परिषद् चुनाव को लेकर आयोजित इस बैठक को सम्बोधित करते हुऐ माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय मंत्री डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि भाई रमेश सिंह के नेतृत्व में संगठन निश्चित रूप से ऊंचाईओं की ओर अग्रसर है क्योंकि जिस तत्परता के साथ जनपद ने अपनी शत-प्रतिशत सदस्यता सुनिश्चित करायी है वह इसका प्रमाण है।



    प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी रमेश सिंह ने कहा कि शिक्षक संघटनों का निर्माण समय समय पर सरकारों से संघर्ष करने के लिए हुआ है न कि सरकार और सत्ताधारी दल की गोद में बैठकर चुनाव लड़ने और विधान परिषद में जाने के लिए हुआ है। 

    बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद की सभी छह तहसीलों में तहसीलवार सम्मेलन कराये जाने के लिए डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव को संयोजक बनाया गया है और तहसीलवार क्रमश: केराकत- सरोज कुमार सिंह, सदर- तेरस यादव व ऋषि श्रीवास्तव, शाहगंज- ठाकुर प्रसाद तिवारी, बदलापुर- दिलीप कुमार सिंह, मड़ियाहूं- शशिप्रकाश मिश्र व इन्द्रपाल सिंह, मछलीशहर- डा. राकेश सिंह व विजय बहादुर यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया।

    सभी जनपदीय पदाधिकारी गण को प्रत्येक तहसील सम्मेलन में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक को शशिप्रकाश मिश्र, सरोज कुमार सिंह, अरविन्द सिंह सिरसी, अरविन्द कुमार राय, पारस नाथ सिंह, समर बहादुर सिंह सहित अन्य शिक्षक नेताओं ने सम्बोधित किया।

    संचालन जिला मंत्री तेरस यादव ने किया एवं अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार राय ने किया। इस दौरान राजेश सिंह, दिलीप कुमार सिंह, इन्द्रपाल सिंह, रविन्द्र नाथ मिश्र, योगेन्द्र सिंह, राम अचल यादव, ठाकुर प्रसाद तिवारी, मो. शोएब, हिमांशु सिंह, आशुतोष सिंह राना सहित सैकडों शिक्षक उपस्थित रहे।
    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad