• Breaking News

    जौनपुर, माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न, सुधाकर अध्यक्ष व प्रमोद चुने गये मंत्री #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सरस्वती बाल मन्दिर इंटर कालेज में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह की उपस्थिति में हुई। 

    इस मौके पर प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों, विभिन्न शाखाओं के शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों तथा सक्रिय शिक्षकों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थित सभी शाखा के शिक्षकों ने जनपद में नई जनपदीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया। 

    इस दौरान सभी ने जिलाध्यक्ष के रूप में सुधाकर सिंह तथा जिला मंत्री के रूप में प्रमोद सिंह का सर्वसम्मति से चयन किया। संयोजन समिति के सदस्य जय प्रकाश सिंह के नई कार्यकारिणी के गठन के प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने समर्थन किया। 

    वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने अध्यक्ष व मंत्री के शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए उपस्थित सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह आदि ने नई कार्यकारिणी को बधाई दिया। 

    नई कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष जयकिशुन यादव, संगठन मंत्री केशनाथ तिवारी, आय व्यय निरीक्षक चन्द्र प्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, डा. प्रविंद सिंह, राम प्रकाश सिंह, राजेश यादव, रणंजय सिंह, धर्मेन्द्र शुक्ला, संतोष सिंह, संयुक्त मंत्री दिनेश शुक्ला, संजय सिंह, संतोष सिंह, वंशराज यादव, सुधीर राय, अनूप सिह, मनोज सिंह, शितांशु दुबे, धर्मेन्द्र सिंह चयनित किए गए। 

    इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक संकठा सिंह, विनय सिंह, शिव कुमार सिंह, पतिराम यादव, राणा सिंह, दिनेश सिंह, तिलकराज सिंह, महेंद्र सिंह, विजय सिंह, अजीत सिंह, संदेश सिंह, अजय सिंह, राकेश सिंह सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

    ad
    ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad