जौनपुर। संगठन की सक्रियता ही व्यापार मंडल को मजबूत बनाएगी : इंदू सिंह | #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। व्यापारियों की एकजुटता व ताकत से ही व्यापार मंडल सशक्त हो सकता है ऐसे में संगठन में एकता और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर के संगठन की सक्रियता ही व्यापार मंडल को मजबूत बनाएगी। यह बातें शाहगंज नगर में नगर महामंत्री गुलाम साबिर के मैरिज हाल में आयोजित बैठक में व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने शाहगंज तहसील एवं नगर इकाई की संयुक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि शाहगंज का संगठन पिछले कई वर्षों से निष्क्रिय था जबकि पूर्व में शाहगंज का संगठन बहुत मजबूत था लेकिन अपरिहार्य कारणों से निष्क्रिय हो गया था अब जो कमेटी हमारी बनी है निश्चित रूप से मुझे विश्वास है कि यह कमेटी पिछले कई सालों की शून्यता को समाप्त करते हुए संगठन को नया आयाम देगी और शाहगंज का संगठन जनपद में ही नहीं प्रदेश में एक सशक्त संगठन बनकर उभरेगा।
जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता आवश्यक है अगर शाहगंज का व्यापारी कंधे से कंधा मिलाकर के व्यापार मंडल को शक्ति प्रदान करेगा तो निश्चित रूप से आपका व्यापार मंडल सशक्त एवं मजबूत बनेगा।
बैठक को तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, महामंत्री श्याम जी गुप्ता, नगर अध्यक्ष विनोद अग्रहरि, महामंत्री गुलाम साबिर, वरिष्ठ व्यापारी एजाज अली सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बीवीगंज बाजार के गठन के बारे में विस्तार से बताया और उन्होंने अन्य बाजारों में गठन एवं तहसील कमेटी को पूर्ण रूप से गठित कर के 15 दिनों में सूची जिलाध्यक्ष को सौंपने की बात कही है। शाहगंज की समस्याओं का जिलाध्यक्ष ने समाधान कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर रविशंकर वर्मा, राजकुमार सिंह, फैजान अंसारी, देव आनंद मोदनवाल, हाजी अखलाक, नीरज अग्रहरी, उमेश जायसवाल, अखलाक खान, विक्की जायसवाल सहित शाहगंज तहसील एवं नगर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ व्यापारी उपस्थित रहे। संचालन सर्वेश चौरसिया ने किया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।