• Breaking News

    जौनपुर, सपा की मासिक बैठक संपन्न #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में दिन में 12 बजे हुई।

    इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि पिछले दिनों राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जितने भी कार्यक्रम हुए चाहे वह तहसील स्तरीय धरना रहा हो चाहे वह कल का सत्याग्रह मौन व्रत रहा हो इन सभी कार्यक्रमों को सभी जनप्रतिनिधियों का पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला और यह कार्यक्रम सफल हुआ इसके लिए जिला संगठन आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

    उन्होंने कहा कि अब हमारे सामने मल्हनी विधानसभा का चुनाव चुनौती के रूप में है और इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम पुनः मल्हनी उपचुनाव में सपा का परचम लहराएंगे हमारे तमाम बूथ व सेक्टर के सदस्य व प्रभारी हमारे सभी जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण को विधानसभा में उनकी योग्यता अनुसार उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और मुझे विश्वास है कि हमारे सारे समाजवादी साथी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तो निश्चित रूप से मल्हनी उपचुनाव को हम पुनः जीतकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष को तोहफे के रुप में देंगे।

    बैठक को वरिष्ठ नेता लल्लन प्रसाद यादव पूर्व एमएलसी, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व मंत्री डॉक्टर केपी यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल आदि सहित समस्त लोगों ने अपने संबोधन में उपचुनाव की जिम्मेदारी को पूरी तरह से निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।

    मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे के असामयिक निधन, वरिष्ठ नेता बांके लाल शर्मा की धर्मपत्नी और जिया लाल विश्वकर्मा की माता जी के देहांत पर मौन व्रत रखकर मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, शकील अहमद, रमापति यादव, पूनम मौर्या, यशवंत यादव, डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, लालचंद यादव लाले, आरिफ हबीब, रत्नाकर चौबे, शाहनवाज खान शेखू, मनोज मौर्य, लाल मोहम्मद राईनी, मालती निषाद, शबनम नाज, शिवजीत यादव, भानु मौर्य, गुड्डू सोनकर, राकेश यादव, संघर्ष यादव, डॉ. सरफराज, कमालुद्दीन अंसारी, चंद्र प्रकाश मिश्र, जयप्रकाश प्रिंसु, दीपक गोस्वामी, गजराज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन ज़िला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad