• Breaking News

    जौनपुर। हत्या के मामले में आरोपियों को बचा रही है पुलिस : डॉ. एपी सिंह | #JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह बुधवार को जिले में एक मामले की कोर्ट में पैरवी करने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बीते वर्ष 3/4 जून 2019 की रात्रि रविकांत रंजन पुत्र श्री कमलेश रंजन सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी की हत्या सोची समझी साजिश के तहत सुशील कुमार पुत्र राधेश्याम, गुलशन कुमार पुत्र राजकुमार, प्रदीप कुमार पुत्र चौथी राम, प्रशांत कुमार पुत्र प्रदीप कुमार, वकील पुत्र अरविंद तथा अन्य साथियों द्वारा हत्याकारित की गयी जिसमें मुकदमा अपराध संख्या 106/19 धारा 302 201 आईपीसी थाना मीरगंज में दर्ज है लेकिन जांच अधिकारी द्वारा सबूतों को अनदेखा कर विवेचना ठीक से नहीं की गयी है और आरोपी खुलेआम घुम रहे हैं, ऐसे में न्याय दिलाने के लिए मैं यहां एसीजेएम कोर्ट आया हूं और मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाऊंगा।


    गौरतलब है कि दिल्ली के चर्चित निर्भया के गुनहगारों की वकालत करने वाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह इस समय हाथरस काण्ड के आरोपियों की भी वकालत कर रहे हैं। ऐसे में जौनपुर जिले में एक मामले में वो न्याय दिलाने के लिए यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि रविकांत के मामले में पुलिस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण मृत्यु का समय और फोटोग्राफ में मृतक के गर्दन पर साफ दिख रहा है कि तार से गर्दन दबाकर उसकी निर्मम हत्या के सबूतों को अनदेखा किया। 

    यही नहीं पुलिस द्वारा स्थल निरीक्षण नक्शा नजरी, आरोपियों के फेसबुक मैसेज, मृतक के फोटोग्राफ व मृतक के शरीर के चोटों के निशान, एम्बुलेंस के ड्राइवर व उसके सहयोगियों के बयान न लेना, आरोपियों की काल डिटेल लिए बिना घटना की निष्पक्ष विधि सम्मत विवेचना किये बिना जांच अधिकारी और संबधित पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों को पूरी तरह से बचाया जा रहा है। 

    उन्होंने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की रिट पिटिशन संख्या 22283/2019 पर दिनांक 27.11.19 को आदेश पिातर किया गया था कि प्रार्थी अपने कथनों को संबंधित दंडाधिकारी के समक्ष रखें जिन्हें विवेचना की मॉनिटरिंग का अधिकार हाईकोर्ट द्वारा दिया गया है। 

    उन्होंने कहा कि मृतक के पिता जो की आयकर विभाग में सेवानिवृत्त अधिकारी हैं उनके पुत्र की हत्या के आरोपियों को दंडित करने और न्याय दिलाने तक की लड़ाई लड़ते रहेंगे क्योंकि आरोपी धन बल, जन बल और बाहुबल के हैं और न्याय की हत्या करने में लगे है ऐसे में उनको न्याय दिलाने के लिए मैं यहां से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ूंगा।

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad