जौनपुर। जानिए कैसे विसर्जित होंगी शहर की प्रतिमाएं, क्या है महासमिति की व्यवस्था | #JaunpurUpdateNews
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर के अध्यक्ष विजय सिंह बागी की अध्यक्षता में नखास नवदुर्गा शिवमंदिर पर विसर्जन के सम्बन्ध में बैठक हुई। विसर्जन पर रणनीति बनाते हुए सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया गया।
प्रशासन के द्वारा तैयार विसर्जन कुंड व सड़क की समीक्षा की गयी। पूर्व की भांति ही चिन्हित मार्ग कोतवाली व किला रोड से आने वाली सभी प्रतिमाएं चहारसू होकर ओलन्दगंज से जेपी होटल के सामने वाली सड़क से होते हुए नखास गली तथा इस पार की सभी प्रतिमाएं भी सीधे नखास गली के द्वारा विसर्जन कुंड पर पहुंचेंगी जहाँ महासमिति विसर्जन सेना के द्वारा विसर्जन कुन्ड में विसर्जित होंगी तथा खाली वाहन सदभावना पुल के पूर्वी दिशा से अपने अपने घर वापस जाएंगी।
सभी चिन्हित चौराहों पर जैसे कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज, नखास गली एवं विसर्जन कुन्ड पर महासमिति के वालन्टियर एवं प्रशासन के लोग उपस्थित रहेंगे। नियंत्रण कक्ष नवदुर्गा शिवमंदिर नखास पर ही स्थापित किया गया है जहाँ से ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा संचालित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद की सभी प्रतिमाएं अपने अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले पूर्व से सुनिश्चित विसर्जन कुन्ड में विसर्जित होंगी।
विसर्जन का समय दिनांक 26 अक्टूबर सोमवार को सुबह सूर्योदय से प्रारम्भ होकर अंतिम प्रतिमा के विसर्जित होने तक चलता रहेगा। बैठक में प्रबंधकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। संचालन महासचिव अनिल साहू ने किया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।