जौनपुर। पार्टी के स्टार प्रचारकों के बीच धनंजय कर रहे हैं मुकाबला, भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा के बड़े नेताओं ने डाला डेर | #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में सपा, बसपा, भाजपा, कांग्रेस ने अपनी पार्टी के सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में भेजकर निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह को घेरने का काम किया है तो वहीं धनंजय सिंह अकेले अपने दम पर ना सिर्फ इन पार्टियों के स्टार प्रचारकों से लोहा लेते हुए दिखाई पड़ रहे है बल्कि जमीनी हकीकत लोगों को बताते हुए नजर आ रहे है।
गौरतलब हो कि 2002 में निर्दल प्रत्याशी के रुप में रारी विधानसभा से चुनाव जीतने वाले धनंजय सिंह का दबदबा मल्हनी विधानसभा सीट पर विगत 18 वर्षों से बना हुआ है। यही वजह है कि भाजपा व सपा ने अपनी पार्टी के सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में भेजकर धनंजय सिंह को घेरने का काम किया है तो वहीं कांग्रेस भी अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के जरिए मल्हनी सीट पर अपना दबदबा बनाने का प्रयास कर रही है।
देखा जाय तो क्षेत्रीय मतदाता होने के साथ-साथ आम जनमानस के साथ मिलकर विगत 18 वर्षों से अपने क्षेत्र की राजनीति करने वाले धनंजय सिंह इन सभी राजनीतिक दलों से दो-दो हाथ करते हुए नजर आ रहे है तो वहीं उनकी धर्म पत्नी श्रीकला रेड्डी सिंह भी कमान संभालते हुए हैं और अपनी कार्यशैली से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जहां वे आम मतदाता से सीधे रुबरु होते हुए रसोई तक पहुंच जाती है तो वहीं बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर लोगों के दिल जीतने का काम भी कर रही हैं।
ऐसे में भाजपा ने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में भेजकर ये बात साबित कर दिया कि यह सीट उनके लिए प्रतिष्ठापरक हो गयी है। यही वजह है कि मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश के कद्दावर नेताओं की निगाहें धनंजय सिंह के कारण लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर सत्ता शासन के दबाव में अधिकारी भी काम करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह आरोप सभी विपक्षी दलों ने एक साथ मिलकर लगाया है। यहां तक की चुनाव आयोग से शिकायत भी की गयी है, ऐसे में धनंजय सिंह अपने विरोधियों का सामना डटकर करते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं उनका आरोप है कि प्रशासन उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं को कहीं न कहीं प्रताडि़त कर रहा है लेकिन उनके समर्थक उनके साथ लगे हुए हैं।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।