• Breaking News

    जौनपुर। ट्रेन से कटकर युवक की मौत।परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।#JaunpurUpdateNews

     Jaunpur Updated News

    मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। घर से किसी काम निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया।



    स्थानीय थाना क्षेत्र के डिहई के पूरा (लौंह) निवासी पवन कुमार पटेल (19) पुत्र नन्हे लाल पटेल गुरूवार की शाम करीब 7 बजे घर से किसी काम के लिए निकला था। काफी देर तक वह घर नही लौटा तो परिजनों को चिन्ता होने लगी।देर रात परिजन बेहाल होकर नात रिश्तेदार और कस्बे के आस पास ढूंढ़ने लगे लेकिन युवक का देर रात तक कोई अता पता नही चल पाया। शुक्रवार की सुबह प्रतापगढ़ रेल प्रखंड के बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के रामपुर गांव के करीब एक युवक का शव मिला तो हड़कम्प मच गया।

    लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची और जेब से मिले कागजात से युवक की पहचान करते हुए परिजनों को जानकारी दी।रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।पुलिस के मुताबिक युवक किसी अज्ञात ट्रेन से कटकर मरा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया।

    ad
    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad