• Breaking News

    जौनपुर, भाजपा ने मल्हनी विधानसभा प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव अध्यक्षता में जनसभा हुई आयोजित #JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर - भारतीय जनता पार्टी ने मल्हनी विधानसभा के प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसभा आयोजित की, बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जीत का कोई विकल्प नहीं होता जीत ही सिद्धांत है, आप लक्ष्य बनाकर चलिए की प्रत्येक बूथ को जीतना है।

    अगर हम सब बूथ जीत गए तो चुनाव हमें जीतने से कोई नही रोक सकता, उन्होंने वहा उपस्थित जनता से कहा कि गुंडे माफियाओं के खिलाफ जो भी अभियान चल रहा है वो रुकने वाला नही है, किसानों की आमदनी कैसे बढ़ाई जाए उसकी चिंता मोदी और योगी सरकार कर रही है, गरीबों और पिछड़ों का सम्मान कही है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा में ही है, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तर्ज पर काम करने वाली मोदी और योगी की सरकार है, उत्तर प्रदेश की जनता हमें 325 सीट तो दी पर मल्हनी विधानसभा गलती से छूट गई थी, और जो चीज छूट जाती है उसका खामियाजा हमें सुत समेत वापस करके चुकाना पड़ता है। 

    मल्हनी की सीट आप हमे वापस करिए, मल्हनी में कमल खिलाइए तो यकीन मानिये मल्हनी में विकास की गंगा बहा देगें, उन्होंने आगे कहा कि कमल पर ही लक्ष्मी बैठकर आती है उत्तर प्रदेश सरकार मल्हनी विधानसभा के लिए खजाना खोल देंगी। 

    उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने तो मल्हनी की बेटी सीमा द्विवेदी को राज्य सभा के लिए प्रत्यासी घोषित कर दिया है और राज्य सभा मे जाने के लिये 39 विधायकों का समर्थन चाहिए और हमने आपके बेटी को राज्यसभा पहुंचाने का इंतजाम कर दिया है और अब आप लोग की बारी है कि आप एक विधायक हमें दे। उन्होंने जनसभा से मुखातिब होते हुये कहा कि मल्हनी के विकास के लिए मनोज सिंह को आशीर्वाद दीजिए। कोई गुंडा और अपराधी आपको वोट देने से नहीं रोक सकता। 

    उन्होंने अंत मे जनता से अपील की कि मनोज सिंह प्रत्याशी नहीं है बल्कि मैं, यानि केशव प्रसाद मौर्य प्रत्याशी है, आप लोग मेरा मस्तक ऊंचा कर दीजिए तो मैं आपके विधानसभा में विकास की गंगा बहा दूंगा, उन्होंने आगे कहा कि भाजपा  एक परिवार की पार्टी नहीं है बल्कि सर्व समाज की पार्टी है। एक गरीब परिवार के बेटे को मात्र 6 वर्ष में भाजपा ने जो दे दिया है वो कोई भी पार्टी नही दे सकती, भाजपा ने हमे विधायक, सांसद फिर उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष और उसके बाद उप मुख्यमंत्री बनाया, ये काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है, भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। 

    उक्त अवसर पर प्रदेश मंत्री संजय राय, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, गिरीश चन्द्र यादव, सांसद वी पी सरोज, प्रवीण निषाद, रमेश चन्द्र बिन्द, पूर्व सांसद के पी सिंह, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, हरेन्द्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राणा सिंह, विधानसभा संयोजक और जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानियां, पाणिनि सिंह, ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, मनोज दुबे, धनञ्जय सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजू दादा, राजेश सोनकर, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा, जितेंद्र मिश्र, अजय मिश्र, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad