जौनपुर, पुलिस चौकी को पुर्नजीवित करने की उठी आवाज #Jaunpur_Update_News
Jaunpur Update News
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में सन 1991 में हुये दंगे के बाद प्रशासन ने इस अति संवेदनशील मोहल्ले में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करायी थी जो बीते दो वर्षों से पूरी तरह बंद पड़ी है। देखभाल और मरम्मत के अभाव में भवन की भी हालत खराब हो रही है।
स्थानीय भाजपाइयों ने पुलिस चौकी को पुनर्जीवित करने के लिये प्रयास प्रारंभ किया तो स्थानीय सांसद बीपी सरोज ने भी पुलिस अधीक्षक को इस संबंध मे पत्र लिखा है। भाजपा नेता गगन चौबे ने इसके लिए मुहिम चलायी तो लोग इस मुहिम से जुड़ते गये।
मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा, जयानन्द चौबे, राजेश अग्रहरि के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरि और क्षेत्रीय सभासद लाल बहादुर टंडन ने भी इसी मोहल्ले में स्थित सर्राफा बाजार की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस चौकी की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुये इसे तत्काल वापस सक्रिय करने की मांग किया है।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।