• Breaking News

    जौनपुर की एक और बेटी ने बढ़ाया जनपद का मान #Jaunpur_Update_News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। पसीने की स्याही से जो लिखते हैं इरादे को, उसके मुकद्दर के सफेद पन्ने कभी कोरे नहीं होते। किसी शायर की लिखी यह पंक्तियां जिले की होनहार बेटी पर बिल्कुल सटीक बैठती है जिसने अपनी प्रतिभा और गुरूजनों के आशीर्वाद से विश्व पटल पर न सिर्फ अपना, बल्कि पूरे देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। 

    जी हां, हम बात कर रहे हैं उसी होनहार बेटी की जिसने यूएस की संस्था सत्यमेव जयते द्वारा कराये गये आनलाइन डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। उक्त बालिका कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद सिकरारा की कक्षा 8 की छात्रा अन्नू पुत्री विश्वास है जो बहुत ही गरीब परिवार से है। उसके पास तो मोबाइल फोन भी नहीं है। 

    ऐसे में विद्यालय की शिक्षक श्रीमती माधुरी जायसवाल ने उसकी तरफ एक कदम बढ़ाते हुए न सिर्फ विद्यालय बुलाया, बल्कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए उसका डांस वाला वीडियो भी बनाया और गूगल फार्म के जरिए उसे सबमिट किया। शिक्षिका श्रीमती जायसवाल ने बताया कि सत्यमेव जयते यूएसए द्वारा भारत के सरकारी स्कूलों के 5 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित आनलाइन डांस प्रतियोगिता में पूरे भारत के कई राज्यों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें कंपोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद सिकरारा की इस छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

    संस्था द्वारा इस छात्रा को ईनाम स्वरुप 11000 रूपये नगद, मोबाइल फोन तथा सम्मान पत्र दिया गया। दूसरा पुरस्कार 7500 रुपये का पंजाब की छात्रा कुलजीत कौर और तीसरा पुरस्कार 5000 रुपये का दिल्ली की छात्रा अराध्या सिंह को मिला है। संस्था ने अन्नू के आगे की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी ले ली है। अन्नू के पिता एक हलवाई की दुकान पर काम करते है और माँ गृहिणी है।

    ad
    ad



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad