• Breaking News

    जौनपुर। जनक कुमारी कॉलेज की छात्रा को 1 दिन के लिए बनाया गया महिला थानाध्यक्ष - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। 
    विश्व बाल दिवस के अवसर पर महिला मिशन शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के महिला थाने में बच्चियों को समाज में होने वाली तमाम तरह की महिलाओं के आने वाली समस्याओं के संबंध में पुलिस द्वारा किस तरह से कार्यवाही की जाती है। जनता को किस प्रकार से लाभ पहुंचाया जाए इस उद्देश्य से महिला थाने पर नगर के जनक कुमारी कॉलेज की छात्रा को 1 दिन के लिए महिला थानाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान बालिका को महिला थाने में आने वाले तमाम तरह के फरियादियों के बारे में जानकारी देते हुए किस प्रकार निस्तारण किया जाए इसके बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्कूल की काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।

    एक दिन की महिला थानाध्यक्ष बनी आंशिका प्रजापति  ने बताया  उसे पहले तो डर लगा लेकिन अब ठीक है आज वह एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाई गई है वह आज क्षेत्र के सभी मामलों को देख सकती हैं। मैने एसआई एक मामले की जांच के लिए भेजकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

    इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ने बताया कि आज यूनिसेफ द्वारा विश्व बाल दिवस मनाया जा रहा है।साथ ही यूपी में मिशन शक्ति चलया जा रहा है। विश्व बाल दिवस के अवसर पर और मिशन महिला शक्ति को जोड़ते हुए   जनककुमारी इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा को 1 दिन के लिए महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें बालिका को थाना के अंदर आने वाली तमाम समस्याओं और उसके निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई जिससे कि उनको समाज में होने वाली तमाम महिलाओं की जानकारी मिल सके और क्या समस्याएं आ रही हैं किस प्रकार उसको निस्तारण किया जाए यह भी बताया गया है।

    Ad

    Ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad