जौनपुर, मुए थाई ई प्रतियोगिता में छात्रों ने जीता 16 मेडल विद्यालय सहित किया जिले का नाम रोशन। #JaunpurUpdateNews
Jaunpur Update News
मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। कोरोना काल में लाकडाउन में भले ही ढील मिल गयी है लेकिन अभी भी खेल गतिविधियों की इजाजत नहीं मिली है। इन हालत में खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन के लिए उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य स्तरीय ऑनलाइन एमेच्योर मुए थाई ई चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन गत 17 से 20 सितंबर तक हुआ।
एमेच्योर मुए थाई के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश की ओर से राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में ग्रैंड मास्टर छोटेलाल बिंद (ब्लैक बेल्ट 8 डॉन) के छात्रों ने 16 मेडल हासिल करके जौनपुर जिले सहित विद्यालय का नाम रोशन किया।
चैंपियनशिप जीतने वाले 16 खिलाड़ियों में श्रुति, आरती, महक ,किशन ,सूरज, शिवा, रितिक मदन, जितेंद्र, काजल ,रुचि ,अनुश्री, धीरज, अथर्व व प्रवीण ने अपनी प्रतिभा का आनलाइन प्रदर्शन करके मेडल जीता।ई प्रशस्ति पत्र व मेडल स्पीड पोस्ट के द्वारा आने के बाद सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने 16 खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस दौरान ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों को नई दिशा मिली है।
इस समय दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है और इस बीच मुए थाई खिलाड़ियों के अभ्यास व प्रदर्शन को दिशा देने के लिए चार दिवसीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जौनपुर जिला सचिव सुरेश कुमार बधाई के पात्र है।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।