• Breaking News

    जौनपुर। कांग्रेसियों ने 3 सूत्रीय मांगों को डीएम को सौंपा ज्ञापन #JaunpurUpdateNews

    #JaunpurUpdateNews
    जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार के निर्देश पर जिला एवं शहर कांग्रेस सहित कांग्रेस के संगठन के पदाधिकारियों द्वारा देश में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि कि देश के अन्नदाता आज सड़कों में ठंड के मौसम पर अपनी मांग के लिए दिल्ली कूच कर रहे हैं लेकिन केंद्र की तानाशाह सरकार उन पर इस तरीके से उनके आंदोलन का दमन करने हेतु वाटर कैनन व बैरी कटिंग करके उनको रोकने का प्रयास कर रही है। जैसे कि वह देश के अन्नदाता नहीं, बल्कि कोई दुश्मन है।

    हम कांग्रेसी मांग करते हैं कि केंद्र की सरकार 3 काला कानून  जो लाई है, वह किसान विरोधी है। इस कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाय। इसी मांग को लेकर के कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर इंद्रमणि दुबे, पंकज सोनकर, आजम जैदी, राकेश सिंह, शिखर द्विवेदी, राजकुमार गुप्ता, तौकीर खान, सुरेश गौड़, यशस्वी सिंह, इकबाल हुसैन, अशरफ अली, इश्तियाक आदि मौजूद रहे।

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad