देश में कोरोना की स्थिति को लेकर 4 दिसंबर को बड़ी बैठक, केंद्र ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग
नई दिल्ली । कोरोना महामारी के कारण कुछ राज्यों में स्थिति फिर से गंभीर होती जा रही है, जिसे लेकर केंद्र राज्य सरकारें सतर्कता बरत रही हैं। इसके मद्देनजर केंद्र सरकार अगले महीने सभी राजनीतिक दलों के साथ मीटिंग करने जा रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि राज्य सभा और लोक सभा के सभी सदस्यों के साथ चार दिसंबर को बैठक होगी। इश दौरान कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा की जाएगी।
देश में कोरोना संक्रमण के 38 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 38,772 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 94 लाख से अधिक हो गई है। इसके अलावा एक दिन में 443 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है और मृतकों की कुल संख्या एक लाख 37 हजार 139 तक पहुंच गई है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या चार लाख 46 हजार 952 है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.74 फीसद है।
https://twitter.com/ANI/status/1333331837129658369?s=20
वैक्सीन तैयार करने वाली टीम से पीएम मोदी ने की बात
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन तैयार करने में जुटी देश के वैज्ञानिकों की टीम से मुलाकात की। उन्होंने वैक्सीन के निर्माण और इसके उत्पादन में जुटी तीन टीमों- पुणे की जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स (Gennova Biopharmaceuticals Ltd), हैदराबाद की बायोलॉजिकल ई लिमिटेड (Biological E Ltd) और हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज (Dr. Reddys Laboratories Ltd) के साथ वर्चुअल बैठक की और उनके काम की सराहना की। बता दें कि देश में इस वक्त पांच वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है, जिनमें से तीन अंतिम चरण में हैं।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।