• Breaking News

    इन 5 राज्‍यों में 48 घंटों के भीतर भारी बारिश से अचानक बाढ़ का खतरा

    नवंबर का महीना शुरू होते ही सर्दी तो बढ़ी ही है, लेकिन इसके साथ ही बारिश का एक नया सिलसिला भी शुरू हो रहा है। मध्‍य भारत में तो अभी मौसम ठीक है लेकिन पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में बेमौसम बारिश की प्रबल संभावना बन रही है। इसके साथ ही यहां जलजमाव और बाढ़ का भी खतरा मंडरा रहा है। पूर्वोत्तर भारत के अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थाaनों पर गर्जना तथा मध्यम हवाओं के साथ अगले 24 से 36 hours के दौरान बारिश हो सकती है।बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इस समय यह सिस्टम उत्तर पूर्वी और इससे सटे उत्तरी मध्य बंगाल की खाड़ी पर है अगले 48 hours बांग्लादेश को पार कर जाएगा और पूर्वोत्तर भारत को भी सिस्टम इस दौरान प्रभावित करेगा।

    यहां पर होगी सबसे ज़्यादा बारिश

    पूर्वोत्तर राज्यों में इस समय भी घने बादल छाए हुए हैं और मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा समेत कई जगहों पर पहले से ही बारिश हो रही है। आगामी 48 Hours तक निम्न दबाव का प्रभाव पूर्वोत्तर भारत पर रहेगा जिससे मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा से लेकर नागालैंड, मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश में 2 नवंबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के संकेत हैं। बारिश के साथ बादलों की तेज़ गर्जना, बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा से लेकर नागालैंड, मेघालय में होने वाली इस बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अचानक बाढ़ आने जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ इलाकों में जलभराव की भी संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गर्जना तथा मध्यम हवाओं के साथ अगले 24 से 36 Hours के दौरान बारिश हो सकती है। इन भागों के तटों से सटे बंगाल की खाड़ी में हलचल काफी अधिक होगी जिससे मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह जारी की गई है।

    मौसम का हाल

    तमिलनाडु के तटों को पार करते हुए केरल तक एक ट्रफ बना हुआ है। साथ ही बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पहले से ही बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर पर भी चक्रवाती सिस्टम बने हुए हैं। एक साथ भारत के दोनों ओर समुद्री क्षेत्रों पर बने मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से एक तरह उत्तर पूर्वी मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना है तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज़ बारिश के संकेत हैं।


     AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad