• Breaking News

    जौनपुर। दबंगई के साथ EVM में कैद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य ,56.65 % .हुआ मतदान |#JaunpurUpdateNews

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव मतदान की प्रक्रिया आज 03 November को सुबह 7 बजे से सायं काल 6 बजे तक सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच हल्की फुल्की झड़पें के साथ सम्पन्न हो गयी। सरकारी आंकड़े के अनुसार इस उप चुनाव में कुल मतदाता संख्या 3,65,013 में मतदान का प्रतिशत 56.65 % रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में जिले के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारीयों सहित वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त एवं आईजी परिक्षेत्र वाराणसी भी मल्हनी में पूरे दिन चक्रमण करते रहे है। इसके बाद भी निर्दल एवं सत्ता धारी दल के लोगों द्वारा कुछ बूथों पर फर्जी मतदान कराये जाने की खबर है। लेकिन आयोग के अधिकारी अथवा जिला प्रशासन के अधिकारियों को आल इज ओके ही नजर आया और यही सरकारी स्तर से संदेश भी जारी किया गया है। 

    यहाँ बतादे कि प्रातःकाल मतदान की प्रक्रिया शुरू होते ही परसुरामपुर मतदान केंद्र पर मशीन खराब हो गयी एजेन्टो द्वारा कड़ा विरोध करने पर लगभग 45 Minute बाद पहुंचाया गया इस लिये यहां मतदान विलम्ब से शुरू हो सका। इसके अलावां सत्ता धारी दल के लोगों द्वारा कलवारी के बूथ नम्बर 72 एवं 72अ पर दिन में लगभग 12बजे के आस पास एक दर्जन यादवों का मत फर्जी ढंग से डाल दिया गया जब मतदाता धर्मेन्द्र यादव एवं जड़ावती देवी सहित 8 से 10 की संख्या में मतदाता पहुंचे तो पीठासीन अधिकारी ने बता दिया कि वोट पड़ चुका है।

    मतदाताओ ने विरोध किया आयोग की प्रेक्षक को सूचित किया गया लेकिन सत्ता पर के लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इसी तरह भुआ कला के मतदान स्थल 29,30,31 पर भी निर्दल प्रत्याशी के समर्थको द्वारा कैप्चर कर फर्जी वोट डालने की शिकायत मिली आयोग के प्रेक्षक को बताया गया लेकिन कार्यवाही नहीं हो सकी ।इतना ही नहीं बनसफा शेरवां मतदान केंद्र पर भी फर्जी वोटिंग की खबर मिली लेकिन अधिकारी के स्तर से आल इज ओके ही रहा है। यही नहीं बिन्दुली मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर सपा और निर्दल प्रत्याशी के समर्थको के बीच विवाद धक्का मुक्की झड़प तक पहुंचा हलांकि सुरक्षा बलों ने स्थित पर काबू पा लिया और दोनों पक्षों को हटा कर फिर मतदान शुरू कराया इस विवाद में कुछ समय के लिये मतदान प्रक्रिया बाधित रही है। 

    मतदान शान्ति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी सहित मंडल स्तर के अधिकारी गण तथा आयोग द्वारा भेजे गये प्रेक्षक पूरे दिन मल्हनी मे चक्रमण करते रहे इसके बाद भी हल्की झड़पों का होना यह संकेत करता है कि कहीं न कहीं सरकारी मशीनरी सत्ता पक्ष की मदत गार रही है। 

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad