• Breaking News

    जौनपुर। 62 समूहों को दी गयी सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव की जिम्मेदारी #JaunpurUpdateNews

    #JaunpurUpdateNews
    सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के गांवों में बने सामुदायिक शौचालयों के संचालन एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी गांव के स्वयं सहायता समूहों की होगी। शनिवार को स्थानीय ब्लाक के सभागार में स्वयं सहायता समूहों से उनके सम्बंधित गांवों के सामुदायिक शौचालयों के संचालन व देख-रेख हेतु अनुबंध पत्र भरवाकर उनके हस्ताक्षर लेने के बाद परियोजना निदेशक अरविंद सिंह द्वारा समूहों को वितरित किया गया।

    इसके एवज में केयर टेकर को साफ सफाई के लिए 6 हजार प्रतिमाह व सफाई सामग्री मरम्मत आदि के लिए 3 हजार प्रतिमाह, कुल मिलाकर समूहों को शौचालयों के संचालन व रख-रखाव के लिए प्रत्येक महीने 9 हजार रूपये उनके खाते में पहुँच जाएंगे।
    अनुबंध पत्र वितरित करते हुए परियोजना निदेशक ने कहा कि आपको एक बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है कि नियमित रूप से शौचालयों की सफाई जरूरी है। इससे ग्रामीणों को सहूलियत के साथ लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। कार्यक्रम में 62 गांवों के सामुदायिक शौचालयों के संचालन हेतु समूहों को अनुबंध पत्र बांटे गए।

     इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी डा. छोटे लाल तिवारी, एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव, खण्ड सूर्य प्रताप सिंह, सचिव देवेंद्र सिंह, अमित सिंह, सुरेन्द्र यादव, अखिलेश सरोज, अर्पिता चौरसिया, कृतिका मिश्रा, प्रदीप शंकर श्रीवास्तव आदि रहे। संचालन एडीओ आइएसबी अरुण पाण्डेय ने किया।

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad