बिहार: बाहुबली अनंत सिंह आगे, लालू के समधी चंद्रिका राय-पप्पू यादव पिछड़े, 91 पर NDA, 89 पर MGB आगे, यहां देखें मतगणना के पल-पल के अपडेट्स
अबतक की शुरुआती रुझानों में 91 पर एनडीए और 89 पर महागठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं। पप्पू यादव मधेपुरा में और राजद के अब्दुल बारी सिद्दकी पीछे चल रहे हैं। नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह और संतोष कुमार निराला अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं। परसा से जदयू के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव के ससुर और लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय पीछे चल रहे हैं।
जमुई से श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांटे की टक्कर में फंसे बिहार के लिए मंगलवार को बड़ा फैसला आ रहा है। चुनावी नतीजे के लिए मतगणना की प्रक्रिया पूरे रौ में है। लालटेन या तीर, बिहार में किसकी सरकार होगी। तेजस्वी करेंगे अगुआई या फिर नीतीश का होगा नेतृत्व। मतगणना शुरू गई है। वोटों की गिनती के बाद प्रत्याशियों की जीत-हार तय होगी।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर चुनाव के बाद आज नतीजे जारी किए जा रहे हैं। 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्रों पर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच जीत-हार या बढ़त के रुझाान मिलने शुरू हो गए हैं। बिहार के लिए आज बेहद अहम दिन है। मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजे यहां की नई सरकार की दशा-दिशा तय करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन में जनता ने किसके सिर ताज-सजाया है, उसका फैसला आज आ रहा है।
मतगणना के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ...

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।