पत्रकार पोपटलाल को बड़ा झटका, तूफान एक्सप्रेस ने नौकरी से हटाया
टेलीविजन के लोकप्रिय कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में अब एक नया ट्विस्ट आने वाला है। ये ट्विस्ट पत्रकार पोपटलाल (Popatlal) से जुड़ा हुआ है। इस ट्विस्ट के बाद पत्रकार पोपटलाल (Popatlal) गोकुलधाम सोसायटी से ही गायब हो जाते हैं, जिसकी वजह से सभी लोग चिंतित हो जाते हैं।
पोपटलाल बाद में मिल तो जाते हैं, लेकिन वो जो बात बताते हैं उसे सुनकर हर कोई सन्न रह जाता है। Popatlal बताते हैं कि तूफान एक्सप्रेस ने पोपटलाल को नौकरी से निकालने का फैसला किया है, इसके चलते वे अब वे वहां के वरिष्ठ युवा पत्रकार नहीं रहेंगे। सोसायटी का हर व्यक्ति उन्हें सांत्वना देने की कोशिश करता है क्योंकि पोपटलाल के लिए यह नौकरी बहुत महत्वपूर्ण थी।
पोपटलाल तूफान एक्सप्रेस के इस कदम से इतने आहत हो जाते हैं कि वे सब कुछ छोड़कर दूर निकल जाने की बात कर सबको चौंका देते हैं। इस संकट की घड़ी में पोपटलाल को सहारे की जरूरत है और गोकुलधाम वाले इसके लिए क्या करते हैं, यह आने वाले एपिसोड में नजर आएगा। क्या पोपटलाल गोकुलधाम सोसायटी छोड़कर निकल जाएंगे या इसमें से कोई राह निकलेगी, इसके लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखते रहिए।
इससे पहले अब्दुल ने बताया था कि पोपटलाल को एक फोन आया था और उसके बाद ही वो उदास हो गए थे। पोपटलाल इसके बाद खुद को घर के अंदर बंद कर लेते हैं और सोसायटी वाले बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकालने में सफल होते हैं।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।