जौनपुर : राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी का धर्मादेवी महाविद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : क्षेत्र के पंवारा में धर्मा देवी महाविद्यालय में राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी का स्वागत समारोह महाविद्यालय के प्रबन्धक राजेश तिवारी द्वारा आयोजित किया गया ।
जिसको बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि आप सबके स्नेह और आशिर्वाद के बल पर और पार्टी के प्रति की गयी निष्ठापूर्वक सेवा के फलस्वरूप ही पार्टी द्वारा आपके क्षेत्र की इस बहू को इतना बड़ा सम्मान मिला है इसके असली हकदार तो आप सब ही है ।
आपके आशीर्वाद ने हमें देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुँचने का जो मौका दिया है उस मौके का मेरे द्वारा हर समय उपयोग करते हुए आपके क्षेत्र ही नही अपितु पूरे जिले की समस्याओं को देश के उच्च सदन में पहुँचाने का कार्य आपकी यह बहू करेगी । समारोह के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज तिवारी ने कहा कि यह हमारा परम् सौभाग्य है कि हमारे बीच की पूर्व विधायक श्रीमती सीमा द्विवेदी को केन्द्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद बनाकर हमारे जनपद जौनपुर को एक उपहार प्रदान किया है ।
स्वागत भाषण करते हुए प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स के प्रबन्धक डॉ0 प्रमोद के0 सिंह ने कहा कि हम सबके बीच मे रहने वाली हमारे क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती सीमा द्विवेदी ने राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होकर हम सभी का ही नही वरन पूरे जिले सहित पूर्वाञ्चल का सम्मान बढ़ाया है । अभिनन्दन समारोह के आयोजक एवं धर्मा देवी महाविद्यालय के प्रबन्धक राजेश तिवारी ने कहा कि पूर्व विधायक श्रीमती सीमा द्विवेदी पहले भी हमारे क्षेत्र की गौरव थी और राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने सभी का सम्मान एक बार फिर बढ़ाया है। समारोह का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी फूलचन्द्र ने किया । इस मौके पर डॉ0 चन्द्रा वर्मा प्राचार्य , समर्थ त्रिपाठी , कार्तिकेय त्रिपाठी , अशोक श्रीवास्तव, सुरेश द्विवेदी , भोला पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।