जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : मुंगरा बादशाहपुर नगर के गुड़हाई में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन स्व0 मेवालाल साहू के आवास पर चल रहे भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया।

इस प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में भाजपा के कई बड़े नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व विधायक ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन फूलपुर अमरनाथ यादव, रमाशंकर व ज्ञानेश्वर शुक्ल ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियो को जनता तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के विषय मे लोगो के बीच जनजागरूकता बढाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
कार्यक्रम के अन्त में नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर के चेयरमैन शिव गोविन्द साहू ने आए हुए लोगो के प्रति आभार जताया । कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष सन्तोष गुप्त ने किया । प्रशिक्षण शिविर में उपाध्यक्ष व सभासद आलोक कुमार गुप्त पिन्टू , महामंत्री रंजीत भोज्यवाल , धीरज केशरी , घनश्याम साहू , आलोक कुमार साहू , मनीष साहू , अरविन्द कुमार , योगेश जायसवाल , रामयश मौर्य , राजेन्द्र कुमार , जमुना प्रसाद , अनिल केशरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।