• Breaking News

    जौनपुर :- उगते सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर तोड़ा उपवास - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : स्थानीय  प्रतापगढ़ रोड पर स्थित झलियहवा तालाब पर नवयुवक डाला छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का व्रती महिलाओं द्वारा उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हीं समापन किया गया। इसके पश्चात भगवान भास्कर के मूर्ति का विसर्जन के साथ ही कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

    क्षेत्र के विद्वान पंडित सिद्धार्थ त्रिपाठी द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच हवन का  कार्यक्रम विधि विधान से सम्पन कराया गया । व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और बच्चों की खुशहाली और उनकी लंबी उम्र की कामना भी किया। इससे पूर्व आधी रात से ही व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन गाजे-बाजे के साथ छठ घाट पर पहुंच गए , जहां पर महिलाओं ने छठ मैया की बेदी पर पूजा अर्चना की। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कपूर अगरबत्ती जलाकर माथा टेका। 

    छठ माता की पूजा करने के बाद तालाब के पानी में खड़े होकर व्रती महिलाए भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करती रही थी। सूर्योदय के बाद सभी व्रतियों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही निर्जला व्रत का समापन हो गया। ब्रती महिलाओ ने घर जाकर शरबत और चाय पीने के साथ व्रत का पारण किया। व्रती महिलाओ ने बच्चों के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के लंबी उम्र की कामना की। 

    व्रती महिला बबीता देवी द्वारा छठ मैया पर आधारित गीत  "कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए"...... आदि छठ  गीतों से घाट परिसर गुंजायमान हो गया। छठ घाट पर तड़के ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। इसके चलते पूरी रात छठ घाट रंग बिरंगी रोशनी से नहाया नजर आ रहा था। छठ  पूजा के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया स्वागत द्वार पूरे घाट  परिसर  में आकर्षण का केंद्र बना रहा। घाट परिसर पर सामाजिक कार्यकर्ता भी श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे। 

    समिति के आयोजकों संदीप कसेरा द्वारा स्टाल के माध्यम से पूजा के लिए कपूर अगरबत्ती और गाय का दूध बांटा गया तो दूसरे कुछ स्टालों से चाय पानी का वितरण किया गया। ध्वनि प्रसारण यंत्रों द्वारा बीच-बीच में कोविड-19 से बचाव के लिए जानकारी दे रहे थे। 

    इस दौरान क्षेत्राधिकारी विजय सिंह सहित थाना मुंगरा बादशाहपुर की पुलिस बल  सुरक्षा की दृष्टिकोण को देखते हुए भोर से ही मौजूद रहा। घाट परिसर का संचालन इसके संस्थापक संदीप कसेरा ने किया। इस अवसर पर सभासद सौरभ जायसवाल, विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता( पिंटू), बबलू ठठेर, सभासद सुरेश चंद सोनी,  दीपू मोदनवाल, सचिन केसरवानी, अनिल काका, शिवकुमार मैनेजर, शारदा कसौधन, आदि लोग मौजूद रहे।

    Ad

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad