इस साल भारतीय अमीरों में सबसे अधिक बढ़ी गौतम अडानी की संपत्ति, इस मामले में मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ा
नई दिल्ली । अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति इस साल भारतीय अमीरों में सबसे अधिक बढ़ी है। इस मामले में अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल 19.1 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति में साल 2020 में 16.4 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

अगर हम इस साल गौतम अडानी की संपत्ति में हुए इजाफे को भारतीय रुपये में देखें, तो इस साल के पहले साढ़े 10 महीनों में उनकी संपत्ति में 1.41 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। अर्थात गौतम अडानी की संपत्ति में प्रतिदिन 449 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

साल 2020 में हुई इस जोरदार बढ़त से गौतम अडानी की संपत्ति 30.4 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके फलस्वरूप अडानी दुनिया के 40 वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं, आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें, तो उनकी कुल संपत्ति अब इस वर्ष 16.4 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी से 75 बिलियन डॉलर हो गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी इस समय दुनिया में 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
टेस्ला और स्पेस एक्स के प्रमुख 49 वर्षीय एलन मस्क की संपत्ति में इस साल दुनिया में सबसे अधिक बढ़ोत्तरी हुई है। उनकी संपत्ति 95 बिलियन डॉलर बढ़कर 123 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं, इस साल अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति में 68 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है।
एलन मस्क अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, तेजी से ग्रोथ करते टेस्ला के शेयरों द्वारा 16 और 17 नवंबर को मस्क की संपत्ति में 7.6 बिलियन डॉलर जोड़ने से मस्क दुनिया के शीर्ष अमीर लोगों की सूची में मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ पाए है।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।