• Breaking News

    बुजुर्गों को ठग रही ‘विलायती हूर’, छह माह में विदेशी महिलाओं के हाथों ठगे जा चुके हैं कई बुजुर्ग

    शहर के बुजुर्ग विलायती हूरों के हाथों ठगे जा रहे हैं। Facebook पर विदेशी हसीनाएं शहर के बुजुर्गों से दोस्ती कर कुछ समय के लिए उनकी तन्हाई को दूर कर खातों को खाली कर रही हैं।

    छह माह में आधा दर्जन से अधिक शहर के बुजुर्गों से विदेशी हसीनाएं लाखों की ठगी कर चुकी हैं। ऐसी तमाम शिकायतें पुलिस के पास पहुंची हैं। पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले में जांच कर रही है। साथ ही बुजुर्गों को ऐसी विदेशी महिलाओं से दूरी बनाने के लिए जागरूक कर रही है।

    विदेशी हसीनाओं के निशाने पर शिक्षानगरी के बुजुर्ग हैं। विदेशी हसीनाएं Facebook पर बुजुर्गों से दोस्ती कर रही हैं और उन्हें अपने जाल में फंसा रही हैं। विदेशी युवतियां बुजुर्गों को मैसेज और अपनी फोटो भेजकर अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। इसकी तस्दीक पुलिस के पास पहुंच रही बुजुर्गों की शिकायतें कर रही है।

    माह में एक दर्जन से अधिक बुजुर्ग विदेशी युवतियों के शिकार हो चुके हैं। विदेशी युवतियां बुजुर्गों से मोटी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा चुकी हैं। इनके हाथों लुट चुके यह बुजुर्ग बदनामी होने के डर से पुलिस के पास गोपनीय तरीके से शिकायत कर रहे हैं। 

    एक बुजुर्ग की जर्मनी की एक महिला से Facebook पर दोस्ती हुई

    Case Number एक - सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक बुजुर्ग की जर्मनी की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद महिला ने बुजुर्ग को अपने विश्वास में ले लिया और खाते में 1.30 लाख रुपये डलवा लिए। अब बुजुर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।


    Case Number दो - रुड़की क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बुजुर्ग की नाइजीरिया की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई। महिला ने बुजुर्ग को अपनी फोटो दिखाई और अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। इस बीच महिला ने बुजुर्ग से 50 हजार की मांग की। बुजुर्ग ने खाते में रकम डलवा दी। इसके बाद बुजुर्ग ने शिकायत पुलिस से की।


    Case Number तीन - सिविल लाइंस निवासी एक बुजुर्ग की विदेशी महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई। इस बीच महिला ने बुजुर्ग से अश्लील फोटो मांगी। बुजुर्ग ने अपनी अश्लील फोटो भेज दी। बाद में विदेशी महिला ने ब्लैकमेल कर रुपये मांगे। बुजुर्ग ने उसके खाते में तीस हजार रुपये डलवा दिए। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।


    Case Number चार - रुड़की निवासी एक बुजुर्ग सऊदी अरब में रहता है। उसकी फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती हुई। विदेशी महिला ने अपने जाल में फंसाकर अश्लील फोटो मांगी। बाद में ब्लैकमेल कर खाते में रकम डलवा ली। बुजुर्ग के रिश्तेदार की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है।


    बुजुर्गों को ठगों के जाल में फंसने से बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्हें जागरूक किया जा रहा है कि वह किसी के भी बहकावे में न आएं। बुजुर्गों से धोखाधड़ी के जितने भी मामले आए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है।



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad