लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर खेत में दफनाया शव
अहमदाबाद। गुजरात के सूरत जिले के एक गांव में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर उसके ही पिता के खेत में शव दफनाने का मामला सामने आया है। महिला गर्भवती थी तथा उसके 3 साल का एक बेटा भी है।सूरत के बारडोली बाबेन लग्जरिया अपार्टमेंट में किराए पर रह रही एक महिला गत 14 नवंबर को अपने 3 साल के बेटे को अकेला छोड़ कर कहीं चली गई थी।
उसके पिता ने बारडोली पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि महिला 5 माह के गर्भ से थी तथा वह चिराग पटेल नामक एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। उनका आरोप था कि पुत्र को अकेले छोड़कर जाना शंका पैदा कर रहा है, इस साजिश में चिराग की पत्नी के भी शामिल होने की शंका जताई है। उनका कहना है कि 3 माह पहले चिराग की पत्नी व माता ने उनकी पुत्री के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने चिराग की धरपकड़ कर पूछताछ की जिसके बाद उसने तकिए से गला दबाकर हत्या की बात कबूल ली है। चिराग की निशानदेही पर सोमवार को ही पुलिस ने खेत से लड़की का सब निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अभी चिराग से और पूछताछ कर रही है।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।