Delhi News: मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना
देश की राजधानी Delhi में कोरोना वायरस महामारी भयानक रूप ले चुकी है। संक्रमण से होने वाली मौत के मामले में 24 घंटे में नया record बना है। बुधवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 131 लोगों की मौत हुई।
वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने सरकार द्वारा उठाए गए सख्त कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब राजधानी में मास्क न पहनने वालों से दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। अभी तक जुर्माना राशि 500 रुपये थी। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल के साथ मिलकर यह फैसला लिया गया है।
A fine of Rs 2000 will be imposed on anyone who is found not wearing a mask at a public place: Delhi CM Arvind Kejriwal #COVID19 pic.twitter.com/ysp15VsQVK
— ANI (@ANI) November 19, 2020
मास्क न पहनने पर लगेगा 2 हजार का जुर्माना
दिल्ली में अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों को दो हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को की। उन्होंने कहा कि पहले 500 रुपये का जुर्माना लगता था, लेकिन कई लोग अब भी मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसी कारण हम जुर्माने की राशि को बढ़ाकर दो हजार रुपये कर रहे हैं।
छठ को लेकर की ये अपील
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग धूमधाम से छठ का त्योहार मनाएं लेकिन सार्वजनिक जगहों पर न मनाएं। उन्होंने कहा कि कई राज्य सरकारों ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। हम भी चाहते हैं कि कोरोना न फैले इसलिए आप लोगों से अनुरोध है कि घर पर ही छठ का त्योहार मनाएं।
निजी अस्पतालों के 80 प्रतिशत बेड कोरोना के लिए होंगे आरक्षित
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सभी निजी अस्पतालों के 80 प्रतिशत बेड कोरोना के लिए आरक्षित किए जा रहे हैं। सभी तरह की नॉन-क्रिटिकल प्लान्ड सर्जरी को टालने के लिए कहा गया है। दिल्ली सरकार 663 जबकि केंद्र सरकार 750 आईसीयू बेड की व्यवस्था कर रही है। कुल मिलाकर 1400 से अधिक आईसीयू बेड हो जाएंगे।
Ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।