• Breaking News

    Dm Jaunpur : जौनपुर। सड़कों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने जनपदवासियों से अपील किया कि अपने शहर को साफ, सुथरा, स्वच्छ बनाने के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है। सभी लोग अपने घरों में एक कूड़ादान अवश्य रखें और अपने दिन भर का कूड़ा उसमें सुरक्षित रखें। दूसरे दिन सुबह जब सफाईकर्मी आता है तो उसको कूड़ा दे दें। इसी प्रकार हर दुकानदार भी इसे सुनिश्चित करें और कूड़ा इधर-उधर दिन भर न फेंके।

    ऐसे मार्ग जिन की सफाई रात्रि में होती है, उनके दुकानदारों से अनुरोध है कि वह दुकान बंद करते समय कूड़ा अपनी दुकान के सामने रख दें जिससे रात में सफाई के समय कूड़ा उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को निर्देशित किया गया है एक-एक दुकान एवं घर में जाकर देखें कि कूड़ा सुरक्षित रखने हेतु उनके यहां व्यवस्था है कि नहीं। उनके द्वारा न की गई हो तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करें। साथ ही सभी लोगों से अनुरोध है कि कोई कूड़ा सड़क, नाला-नाली में न फेंके।

     नगर पालिका को निर्देशित किया कि प्रतिदिन निरीक्षण करें और ऐसे लोग जिनके द्वारा नाला-नाली, सड़क पर कूड़ा इधर-उधर फेंका जा रहा हो तो उनका चालान करें और उन पर जुर्माना लगायें।

    Ad


    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad