• Breaking News

    इनकी जीत-उनकी हार, एग्जिट पोल(Exit Polls) में किसकी बन रही सरकार; देखें यहां सबसे पहले

    बिहार में किसकी जीत, किसकी हार...बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में 78 सीटों पर मतदान जारी है। इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जाएंगे। आज के चुनाव के साथ ही बिहार में 243 सीटों पर तीन चरणों में संपन्‍न विधानसभा चुनाव के लिए शाम छह बजे के बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। विभिन्‍न सर्वे एजेंसियां और न्‍यूज चैनल इसमें भाजपा, राजद, जदयू, लोजपा, हम आदि पार्टियों के अनुमानित आंकड़े जारी करेंगे। 

    इनकी जीत-उनकी हार, एग्जिट पोल(Exit Polls) में किसकी बन रही सरकार; देखें यहां सबसे पहले

    यहां देखें सभी विश्‍वसनीय सर्वे एजेंसियों के आंकड़े

    एग्जिट पोल( Exit Polls ) में हम आज तक, एबीपी न्यूज, रिपब्लिक भारत, इंडिया टीवी और न्यूज 24 चैनल (Channel) की ओर से जारी किए गए आंकड़े जारी करेंगे। इन चैनलों की ओर से सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर किए गए एग्जिट पोल में तमाम दलों के वोट प्रतिशत से लेकर उनकी जीत-हार वाली सीटों का तुलनात्‍मक विश्‍लेषण दिया जाएगा। जिसके जरिये वोटरों का ट्रेंड पता चल सकेगा। इस एग्जिट पोल से आने वाली सरकार की तस्‍वीर भी कुछ हद तक साफ हो जाएगी। हालांकि कई दफा एग्जिट पोल( Exit Polls ) के आंकड़े सही साबित नहीं होते।

    एनडीए में भाजपा, जदयू, हम और वीआइपी, महागठबंधन में राजद के साथ कांग्रेस

    इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में भाजपा के साथ जदयू, हम, वीआइपी पार्टी शामिल है। ऐसे में एग्जिट पोल( Exit Polls ) की टैली में भाजपा+, राजद और कांग्रेस को जोड़कर महागठबंधन व लोजपा, जन अधिकार पार्टी, एआईएमआईएम, रालोसपा समेत दूसरी पार्टियों को अन्‍य की श्रेणी में रखा गया है।

    पिछली बार कई एग्जिट पोल हो गए थे खारिज

    एग्जिट पोल( Exit Polls )को आम तौर पर नतीजे के बेहद करीब माना जाता रहा है। लेकिन पिछली बार बड़े पैमाने पर सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल खारिज हो गए। एक-दो सर्वे एजेंसियों ने सूबे में महागठबंधन की सरकार बनती दिखाई, जिसमें जदयू और राजद गठबंधन को बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया था। एक-दो न्‍यूज चैनलों की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल काफी हद तक सच साबित हुए।

    बिहार (Bihar) चुनाव में इस बार कांटे का मुकाबला

    बिहार में तीन चरणों में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए और राजद के बीच कांटे का मुकाबला हुआ है। राजनीतिक विश्‍लेषक इस बार ऊंट किस करवट बैठेगा, इसका सहज आकलन नहीं कर पा रहे हैं। चुनावी जानकारों की मानें तो दोनों गठबंधन में से किसकी सरकार बनेगी, यह कहना मुश्किल है। तीनों चरण में मतदाताओं का ट्रेंड कुछ अलग दिखा है। स्‍पष्‍ट तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad