• Breaking News

    Google Photo की मुफ्त अनलिमिटेड फोटो स्टोरेज (Storage) की सुविधा होगी बंद, यूजर्स को देना होगा चार्ज charge

    गूगल की तरफ से मुफ्त अनलिमिटेड फोटो और वीडियो स्टोरेज की सुविधा में बदलाव का ऐलान किया गया है। ऐसे में यूजर्स को एक जून 2021 के बाद 15GB से ज्यादा हाई क्वॉलिटी फोटो और वीडियो स्टोरेज के लिए चार्ज देना होगा।गूगल की तरफ से कहा गया है कि कंपनी 1 जून 2021 से हाई क्वॉलिटी फोटो स्टोरेज की फ्री स्टोरेज सुविधा बंद कर रही है। हालांकि गूगल हर एक अकाउंट पर 15GB तक का मुफ्त स्टोरेज उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन इससे ज्यादा स्टोरेज के इस्तेमाल पर चार्ज लिया जाएगा।

    मिलेगी 15GB तक का मुफ्त स्टोरेज  

    गूगल की अन्य स्टोरेज सर्विस जैसे गूगल Drive और Gmail की तरफ से ऐसा पहले ही ऐसा किया जा चुका है। बता दें कि 1 जून 2021 से पहले तक अपलोड किये गये सभी वीडियो और फोटो को मुफ्त में अनलिमिटेड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध दी जाती थी। गूगल Photos के वाइस प्रेसिडेंट Shimrit Ben-Yair ने कहा कि आप किसी भी समय बैकअप क्वॉलिटी को वेरिफाई कर पाएंगे. इसके लिए Setting में जाकर फोटो को Sync करना होगा। 

    Pixel फोन यूजर को मुफ्त में मिलेगी सुविधा

    गूगल फोटो में बदलाव होने के बाद करीब 80 फीसदी से ज्यादा मौजूदा गूगल फोटो यूजर मुफ्त 15GB के साथ लगभग तीन साल तक फोटो और वीडियो को स्टोर कर पाएंगे।  गूगल की तरफ से ऐप और ईमेल के जरिए नोटफाई किया जाएं, जब आप 15GB की लिमिट के पास पहुंच जाएंगे। हालांकि गूगल की पॉलिसी चेंज का असर Pixel स्मार्टफोन यूजर पर नही पड़ेगा। Pixel यूजर पहले की तरह ही हाई क्वॉलिटी फोटो को बिना किसी लिमिट के अपलोड कर पाएंगे।

    कंपनी ने लॉन्च किये बेसिक प्लान 


    गूगल की तरफ से फोटो और वीडियो के स्टोरेज के लिए बेसिक प्लान लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआत 130 रुपये प्रतिमाह से होगी है। इस बेसिक प्लान पर 100GB तक का स्टोरेज मिलेगा। साथ ही सालाना तौर पर 13,00 रुपये देने होंगे। वहीं 30 TB स्टोरेज के लिए 19,500 रुपये प्रतिमाह चार्ज लिया जाएगा।  

    Ad


    Ad




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad