• Breaking News

    Jaunpur, राज डिग्री कालेज के रासेयो ने मनायी झांसी रानी की जयंती - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना  के तत्वावधान में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर प्राचार्य डा. विष्णु चन्द्र त्रिपाठी ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया जिसके बाद सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्राचार्य ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना थी जिन्होंने अल्प आयु में ही ब्रिटिश समाज से लोहा लिया।

    उप प्राचार्य डा मयानन्द उपाध्याय ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का व्यक्तित्व महिला सशक्तीकरण का उदाहरण है। इस अवसर पर डा. सन्तोष पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी रासेयो डा. अभय प्रताप सिंह, डा. श्याम सुन्दर उपाध्याय, डा. सुधाकर शुक्ल, डा. राजेश त्रिपाठी, डा. धर्म कुमार साहू सहित तमाम प्राध्यापक, शिक्षणेतत्तर कर्मचारी, छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

    Ad


    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad