जौनपर| शरद ऋतु के दस्तक देने के साथ ही ग्रामीण अंचलों में छाया घनघोर कोहरा - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपर: बीते एक पखवारे से शुरू हुई हल्की हल्की ठंड अब धीरे-धीरे अपनी रंगत में आने लगी है।
इसी के साथ आसमान में छाए धुंध ने भी खुद के होने का एहसास करा दिया।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से आसमान में छाए हल्के-फुल्के धुंध को लेकर लोगों का कहना था कि किसानों द्वारा जलाए जा रहे पराली के कारण आसमान में धुंध नजर आ रहे हैं लेकिन सोमवार की भोर कुछ अलग ही तस्वीर नजर आई। जहां एक तरफ ठंड के बढ़त का अहसास हुआ तो वहीं दूसरी तरफ घनघोर कोहरा भी छाया नजर आया। मानो सफेद रात ने चारों तरफ से घेर लिया हो। हाल यह था कि 20 से 50 मीटर दूरी के बाद कुछ देख पाना असंभव हो। अब आगे कोहरा छटे या बना रहे यह तो मौसम पर निर्भर है लेकिन एक बात जरूर है कि आसमान में छाए घनघोर धुंध ने दिसंबर जनवरी में पड़ने वाले घनघोर कोहरे का एहसास करा दिया।बताते चलें कि यह तस्वीर जनपद के केराकत क्षेत्र स्थित खर्गसेनपुर ग्रामसभा से कैमरे में कैद हुई है।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।