• Breaking News

    जौनपुर। चोरों ने बीआरसी कार्यालय व पशु अस्पताल से उड़ाया हजारों का सामान - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    धर्मापुर, जौनपुर। बीती रात में चोरों ने धर्मापुर ब्लॉक को निशाना बनाते हुए बीआरसी कार्यालय व पशु अस्पताल से हजारों का सामान उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। जानकरी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर ब्लॉक परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय व पशु अस्पताल में बीती रात में चोरों ने धावा बोलकर हजारों के सामान को पार कर दिया। सुबह जब बीआरसी कार्यालय का चपरासी कार्यालय खोलने के लिए पहुंचा तो पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तथा सामान बिखरा पड़ा था। चोर कार्यालय में रखा एक इनवर्टर उठा ले गये।

    जौनपुर। चोरों ने बीआरसी कार्यालय व पशु अस्पताल से उड़ाया हजारों का सामान - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
    वहीं पशु अस्पताल का कर्मचारी जब अस्पताल पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ था और अस्पताल में रखा कम्प्यूटर सेट, बधिया करण मशीन व स्टॉक में रखी पशुओं के इलाज के लिये सरकारी दवाएं व टीके भी चोर उठा ले गये। चोरी की सूचना बीआरसी में कार्यरत चपरासी व पशु अस्पताल के कर्मी ने उच्च अधिकारियों को दी। बीआरसी कार्यालय में चोरी की सूचना पर एबीएसए संजय यादव व पशु चिकित्सा अधिकारी डा. धर्मेंद्र सिंह पहुंच गये। अधिकारियों की सूचना पर एसओ गौराबादशाहपुर भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। एबीएसए संजय यादव व डा. धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक लगभग 50 हजार की चोरी हुई है।

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad