जौनपुर अपडेट न्यूज़
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पंवारा में स्थित धर्मा देवी महाविद्यालय में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी का अभिनन्दन समारोह प्रबन्धक राजेश तिवारी द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पद से सीमा द्विवेदी ने कहा कि आप सबके प्यार और आशीर्वाद के बल पर और पार्टी के प्रति की गयी निष्ठापूर्वक सेवा के फलस्वरूप ही पार्टी द्वारा आपके क्षेत्र की इस बहू और बेटी को इतना बड़ा सम्मान मिला है।
इसके असली हकदार तो आप सब ही हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज तिवारी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे बीच की पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी को केन्द्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद बनाकर हमारे जनपद को एक उपहार प्रदान किया गया है। स्वागत भाषण करते हुए प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स के प्रबन्धक डा. प्रमोद के. सिंह ने कहा कि हम सबके बीच में रहने वाली हमारे क्षेत्र की पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होकर हम सभी का ही नही, वरन् समूचे जनपद सहित पूरे पूर्वांचल का सम्मान बढ़ाया है।

समारोह के आयोजक एवं महाविद्यालय के प्रबन्धक राजेश तिवारी ने कहा कि पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी पहले भी हमारे क्षेत्र की गौरव थीं और राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने सभी का सम्मान एक बार फिर बढ़ाया है। समारोह का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी फूलचन्द्र दुबे ने किया। इस अवसर पर जनार्दन तिवारी, ध्रुव द्विवेदी, डा. चन्द्रा वर्मा प्राचार्य, समर्थ त्रिपाठी, कार्तिकेय त्रिपाठी, घनश्याम मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव एडवोकेट, रमेश श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, सुरेश द्विवेदी, भोला पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय पत्रकार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Ad
Ad
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।