जौनपुर। नगर के जेसीज चौराहा के पास स्थित अग्रवाल ज्वेलर्स में शुक्रवार की रात हुई चोरी की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन और नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल संजीव अग्रवाल से मिले।
प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल, प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी ने संयुक्त रूप से चोरी की इस घटना को अपराधियों द्वारा किया गया दुस्साहसी कार्य बताया। उन्होंने कहा कि इस चोरी से व्यापारियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शशांक सिंह रानू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, आनंद कुमार साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, मधुसूदन बैंकर, दिलीप सिंह, हर्षित अग्रवाल, सुरेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।