जौनपुर, की बेटी ने पूरे देश में जिले का नाम किया रोशन - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद की निवासी व जी माउंट लिट्रा जी स्कूल की कक्षा 2 छात्रा वैष्णवी श्रीवास्तव ने अपने प्रतिभा के बदौलत मात्र 6 वर्ष की आयु में उसने पूरे देश में जिले का नाम रोशन कर दिया है। उसने मात्र साढ़े 3 मिनट के अंदर देश के बड़े शहरों का नाम, राजधानी, राज्यों का नाम, 196 देश और देशों की राजधानी का नाम बताकर इण्टरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करायी है।

मेमोरी को देखते हुए इसके मां-बाप देश ही नहीं, बल्कि विदेशी राजनेताओं और महापुरुषों समेत हर क्षेत्र के प्रतिभाओं के बारे में जानकारी देने लगे। इसका परिणाम है कि वैष्णवी को आज सब कुछ पता है। बीते नवम्बर को उसने अपने जनरल नॉलेज की एक वीडियो बनाकर इण्टर नेशनल बुक ऑफ रिकार्ड नई दिल्ली के लिए भेजी थी। सोमवार को उसका नाम रिकार्ड में दर्ज हो गया। वैष्णवी जी माउंट लिट्रा जी स्कूल जौनपुर की कक्षा दो छात्रा है। उसकी सफलता से स्कूल के प्रबंध निदेशक अरविन्द सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरे स्कूल ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के गर्व की बात है कि उसे अपनी प्रतिभा की बदौलत पूरे देश में जिले का नाम रौशन किया है।
पिता अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट का कहना है कि मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन मेरी बेटी दुनियां में देश का नाम रौशन करेगी।
Ad

Ad

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।