जौनपुर। मदन सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ दूसरे दिन का समापन दिवस - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन समापन दिवस पर मण्डल गभीरन में मदन सोनी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसके मुख्य वक्ता जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता रहे, उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय देश के महान राजनेता, चिंतक विचारक व अर्थशास्त्री थे, वह अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता थे, मोदी सरकार इसी दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान भी इन्हीं महापुरुषों के विचारों पर आधारित है, उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ और दुष्प्रचार के जरिए देश के लोगों को गुमराह कर रहा है, स्वतंत्रता के बाद से सत्तारूढ ताकतों ने केवल झूठे वायदों के जरिए किसानों और कामगारों से राजनीतिक लाभ हासिल करने का प्रयास किया, इन कृषि विधेयकों के पारित होने से कृषि क्षेत्र को बहुप्रतीक्षित स्वतंत्रता मिलेगी।
अब किसान मौजूदा मंडियों के अतिरिक्त देश में कहीं भी अपनी उपज बेच सकेंगे।न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी में डेढ गुणा वृद्धि और कृषि उपज की सरकारी खरीद में कई गुणा बढोतरी की गई। किसानों की मदद के लिए उनके खातों में एक लाख करोड़ रूपए से अधिक भेजे गए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी की डेयरी उद्योग और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को भी यह सुविधा दी गई है।
के.सी.सी. स्कीम के तहत एनडीए सरकार ने अब तक करीब पैतीस लाख करोड़ रूपए प्रदान किए हैं। मण्डल बैजारामपुर में शैलेस सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसके मुख्य वक्ता अनिल सिंह ने कहा कि मोदी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय आवास योजना की शुरूआत की थी, जिसके तहत गरीबों को आवास बांटे गए। प्रदेश में पंडित दीन दलाय उपाध्याय के नाम पर आदर्श नगर पंचायत व माडल विद्यालय भी बने हैं,
दीन दयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना के तहत इस वर्ष करीब साढ़े सत्रह करोड देकर आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया था। पंडित दीन दयाल ग्रामोदय रोजगार योजना हर जिले में युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। योगी सरकार में प्रदेश का हर गरीब, किसान, नौजवान, महिला इस बात से खुश हैं कि योगी जी उनके सपनों को मूर्तरूप देने के लिए प्रयासरत हैं। उक्त अवसर पर शैलेंद्र सिंह, बहादुर पटेल, जटाशंकर बिंद, बलिहारी राजभर, कमला प्रसाद सिंह, केवल यादव, विनोद प्रजापति, अदालती यादव, सुजीत सिंह, अजीत सिंह, विकास सिंह और मंडल के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहें।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।