• Breaking News

    जौनपुर। प्रथम आधिकारिक यात्रा पर रोटरी क्लब जौनपुर ने मण्डलाध्यक्ष का किया अभिनन्दन - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़ 
    जौनपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के मण्डलाध्यक्ष (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) करुणेश श्रीवास्तव की जौनपुर की प्रथम आधिकारिक यात्रा पर रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष केके मिश्र द्वारा क्लब के पदाधिकारियों के साथ प्रदीप सिंह की अगुवाई में मण्डलाध्यक्ष का लाला बाजार के समीप स्वागत किया गया। साथ ही रोटरी क्लब की स्थायी परियोजना के अंतर्गत हसरौली में हनुमान मन्दिर परिसर में स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण, पौधरोपण व पौध संरक्षण कार्यों का अवलोकन कराया गया। इस दौरान मण्डलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने अपनी यात्रा को स्मरणीय बनाने हेतु पौधरोपण किया।

    मण्डलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा के द्वितीय चरण में इब्राहिमाबाद में रोटरी क्लब के हैपी स्कूल परियोजना के तहत लिए गए मॉडल कम्पोजिट विद्यालय पर छात्रों को स्वच्छ पेयजल की उपब्धता सुनिश्चित कराने हेतु क्लब के सदस्य सुजीत अग्रहरि एवं अमित पांडेय के सौजन्य से दिए गए वाटर प्यूरीफायर का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य की उपस्थिति में मण्डलाध्यक्ष द्वारा किया गया। 

    यात्रा के तृतीय चरण में सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर प्रदीप सिंह के सहयोग से स्थापित शिशु स्तनपान केंद्र का उद्घाटन मण्डलाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव, उप मंडलाध्यक्ष जोन 6 शिवानन्द सिंह एवं उपमंडलाध्यक्ष जोन 7 संजय श्रीवास्तव की मौजूदगी में प्लेटफार्म पर मौजूद महिला एवं उनकी बच्ची मुस्कान द्वारा उपयोग करके करवाया गया। 

    यात्रा के चौथे एवं अंतिम चरण में वाजिदपुर के पास आशीष चौरसिया द्वारा आयोजित आमसभा में शामिल हुये जहां अध्यक्ष के.के. मिश्र द्वारा सभा में मौजूद लोगों को रोटरी क्लब के सत्र 2020-21 में अब तक रोटरी के विविध एवेन्यूज अन्तर्गत किये गए समाजसेवा के बारे में अवगत कराया गया। 

    इस मौके पर 33 वर्षों की दीर्घ राजकीय सेवा से सेवानिवृत हुए शहर के प्रबुद्ध समाजसेवी और रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अभिभावक रूपी सदस्य राकेश श्रीवास्तव को मण्डलाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं डा. कमर अब्बास ने सदन में मौजूद सदस्यों को रोटरी क्लब जौनपुर की स्थापना से अब तक लगभग 56 वर्षों का इतिहास बताया। 

    इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमित पांडेय ने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष अमित पांडेय ने किया तो सचिव देवेंद्र सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

    Ad

    Ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad