जौनपुर। एक समाजसेवी के सहयोग से गरीब बेटी का हाथ हुआ पीला - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। भदेठी काण्ड में घर बार ,गृहस्थी के समान समेत सब कुछ तबाह हो चुके एक गरीब परिवार की बेटी का हाथ एक समाजसेवी के सहयोग से आज पीला हो गया। पूरे एक लाख का सहयोग मिलने के बाद माता पिता ने बेटी की शादी धूमधाम से किया। इस समाजसेवी की दरियादिली को पूरा गांव एक जुट होकर सलाम किया।
मालूम हो कि बीते 25 जून की शाम सरायखाजा थाना क्षेत्र के भदेठी गांव में दो वर्गो बीच मारपीट और आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी में सात दलितो का घर पूरी तरह से आग की भेट चढ़ गया था। आग से घर गृहस्थी का पूरा समान खाक हो गया। इसी में शामिल था फिरतू राम, फिरतू अपने बेटी की शादी तय किया था, शादी के लिए अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई से गहने,कपड़े समेत अन्य सामान एकत्रीत किया था। आगजनी में सब कुछ जलकर खाक हो गया था।उस समय पीड़ितो के जख्मो पर मरहम लगाने के लिए दलित चिंतक व समाजसेवी दिलीप राय बलवाने भी पहुंचे थे। उन्हे जब फिरतू के दर्द पता चला तो उन्होने वादा किया किया था उनके बेटी की शादी होगी तो उन्हे एक लाख रूपये का नगद मदद देगें। आज फिरतू के बेटी की शादी थी। दिलीप राय बलवान लखनऊ में रहने के कारण वे खुद तो नही पहुंच सके लेकिन एक लाख रूपये अपने भाई रंजीत राय बलवानी के हाथ से भेजवा दिया। पैसा मिलते ही फिरतू समेत पूरे परिवार के चेहरे पर मुश्कान आ गयी। पूरे परिवार ने कहा कि अब हम बेटी की डोली पूरे शौक से विदा करेगें।
मालूम हो कि कोरोनाकाल में भी दिलीप राय बलवानी गरीबो को राशन किट, मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया था डीएम के आवाहन पर मवेशियों के लिए सौ कुंटल भूषा दान किया था।
Ad


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।